भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर भर्तियां निकाली हैं। 21 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्कल में कुल 38926 नियुक्तियां होंगी। उत्तर प्रदेश में ढाई हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। इसके अलावा बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि .05 जून 2022 निर्धारित की गई है।

इस पद के लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। मैट्रिक में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। साथ ही राज्य के अनुसार दसवीं कक्षा तक स्थानीय भाषा की पढ़ाई की हो या स्थानीय भाषा की जानकारी होना आवश्यक है। ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए उम्मीदवार को साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल चलानी आती हो। न्यूनतम आयुसीमा 18 और अधिकतम 40 वर्ष है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है। विभाग की वेबसाइट
(https://indiapost gds online.gov.in/) से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। •